आशुना शिक्षा एवं विकास समिति – स्वर्ण जयंती समारोह
आशुना शिक्षा एवं विकास समिति ने दिनांक 22- 23जनवरी 2023 को स्थापना दिवस की स्वर्ण जयंती के अवसर पर दो दिवसीय बच्चो का खेल कूद उत्सव मनाया और शाम को संस्था के आशुना विद्यालय के पूर्व छात्र छात्राओं और शिक्षको का मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुभाष चंद्र बोस जी को याद करके की गई।
दिन में कोलार रोड की चार बस्तियों के 50बच्चो ने खेलकूद में भागीदारी की व इसके पश्चात शाम को पूर्व छात्र छात्राएं और शिक्षक आपस में मिले,स्कूली जीवन की खट्टे मीठे दिनों को याद किया। 50साल की यात्रा को स्लाइड शो के द्वारा प्रदर्शित किया गया। सबने भाव विभोर हो उसका अवलोकन किया।

23 तारीख को ओल्ड सुभाष नगर में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के सहयोग से वहां की बस्तियों के जीवी हिस्सा लिया।
सांय काल के समय कार्यक्रम में पूर्व छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षकों ,प्रबंधकारिणी के सदस्यों का स्वागत किया गया व मोमेंटो शॉल आदि देकर सम्मानित किया।
इसमें पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए सभी को पौधे भेट किए। इस सुअवसर पर संस्था की वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती अंशु श्रीवास्तव द्वारा संस्था के पूर्व छात्र संगठन को संस्था की सदस्यता दिलवाई व उनको संस्था का कार्य भार सौंपा। नई टीम के गठन की घोषणा के साथ पूर्व छात्र संगठन ने संस्था के गैर व्यवसाई चरित्र की गरिमा को बनाए रखने और कार्य को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालने की घोषणा पूर्व छात्र रोहित श्रीवास्तव और धीरेन्द्र आर्य द्वारा मिलकर की गई । अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां और भोजन उपरांत सारी मीठी यादों को संजो कर इस भावुकता भरे माहौल में सबने एक दूसरे से विदा ली।
